फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shivshakti Sankirtan Yatra came out with simplicity

हाथरस : सादगी के साथ निकली शिवशक्ति संकीर्तन यात्रा

Wed, 02 Mar 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Shivshakti Sankirtan Yatra came out with simplicity
शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा मे शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को सादगी के साथ शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा निकाली गई। सुबह गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज स्थित शिवालय पर शिव भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा के मुख्य प्रेरणा स्रोत आयोजक व संरक्षक कृष्णा यादव की मौत की वजह से शोभायात्रा में उल्लास नहीं था।
यात्रा में सबसे पहले भक्तों ने कृष्णा यादव को नमन किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वार्ष्णेय, प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक नरेंद्र सिंह जादौन, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज वैश्य, निशांत पाराशर, विपिन लाल, चेतन शर्मा, राज वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, मुकुल गुप्ता, मनोज यादव, रविकांत यादव व अमन वार्ष्णेय महादेव की पूजा अर्चना कर एवं कृष्णा यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

संकीर्तन यात्रा मोहल्ला गौसगंज के शिवालय मंदिर से पूरण गंज, नौरंगाबाद, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, नया गंज, जीटी रोड, मोहल्ला बारहसैनी, ब्राह्मणपुरी होते हुए जीएस हिंदू इंटर कॉलेज पर ही संपन्न हुई। शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा में पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान, कोतवाल अशोक कुमार सिंह व पुलिस बल मौजूद थे। शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों में थे कृष्ण के चित्र, बांहों पर बंधी थी काली पट्टी
यात्रा में शामिल महिलाओं व युवकों के हाथों में कृष्णा यादव के चित्र लगे हुए थे। युवाओं ने शोक में हाथों पर काली पट्टिया बांध रखी थी। संकीर्तन यात्रा में सम्म्लित युवा कृष्णा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। यात्रा को देखने के लिए महिलाएं व पुरुष छतों पर खड़े दिखे।

शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा में चंचल गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, बृज बिहारी कौशिक, धीरज वार्ष्णेय, बृज मोहन गुप्ता, कुलवीर यादव, राजू सूफी, अभिषेक वार्ष्णेय, अशोक उपाध्याय, सोनू, सनी भारद्वाज, आशीष महाजन, राहुल सैनी, अरुण सिसोदिया, हरपाल सिंह यादव, दिलीप ठाकुर, तरुण शर्मा, शुभम पुंढीर, रामप्रताप चौहान, प्रदीप गर्ग, विवेकशील राघव, दीपांशु शर्मा व सूरज वार्ष्णेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed