फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shivani returned safely from Ukraine, tears of happiness spilled after meeting her family members

हाथरस : यूक्रेन से सकुशल लौटी शिवानी, परिजनों से मिलकर छलके खुशी के आंसू

Wed, 02 Mar 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Shivani returned safely from Ukraine, tears of happiness spilled after meeting her family members
हाथरस : यूक्रेन से लौटकर आईं शिवानी गुप्ता अपनी मां से मिलकर रोती हुईं। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सहपऊ।
विज्ञापन

भगवान का शुक्र है कि मैं यूक्रेन से सुरक्षित लौट आई। वहां हालात बेहद खराब हैं। इमरजेंसी लगी है और खाने-पीने का सामान भी खत्म हो गया है। यह कहना है यूक्रेन से लौटीं सादाबाद की शिवानी गुप्ता का। शिवानी ने सुरक्षित घर लौटने के लिए सरकार का धन्यवाद दिया है। शिवानी के सकुशल लौटने पर उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अपनी बेटी को आंखों के सामने देखकर शिवानी की मां की आंखों में आंसू आ गए।
कस्बा सादाबाद के जलेसर रोड निवासी दिनेश गुप्ता की बेटी शिवानी गुप्ता उजहोरोड यूनीवर्सिटी की छात्रा थी। वह वहां मेडिकल की पांचवें वर्ष की छात्रा थी। वह उजहोरोड में ही रहती थी। जब से यूक्रेन में युद्ध के हालात बनने लगे, तभी से उसने वतन वापसी की कोशिश शुरू कर दी। उसके परिजन भी काफी चिंतित थे और वह शिवानी से लगातार संपर्क में थे। शिवानी ने घर लौटने पर बताया कि वहां की एक एजेंसी ने उन लोगों को एक बस उपलब्ध कराई और उन्हें हंगरी सीमा को पार कराया।
विज्ञापन

यूक्रेन मेें खाने-पीने की काफी परेशानी है। युद्ध के कारण वह लोग बाहर नहीं निकल पा रहे। शिवानी ने बताया कि हंगरी पहुंचने पर उन लोगों को भारतीय दूतावास की ओर से खाना-पीना दिया गया और उन्हें हवाई जहाज में बैठाया। वहां से शिवानी दिल्ली पहुंची और मंगलवार की सु्बह करीब सवा तीन बजे सादाबाद आ गई। उसने स्वदेश वापसी के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही उसने यह मांग भी की कि जल्द से जल्द अन्य बच्चों को वहां से स्वदेश वापस बुलाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed