फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Shadow of the corona on the ancestral side, call a Brahmin and get food

हाथरस: पितृपक्ष पर कोरोना का साया, एक ब्राह्मण को ही बुलाकर कराएं भोजन

Sun, 30 Aug 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Shadow of the corona on the ancestral side, call a Brahmin and get food
हाथरस: सीपूजी महाराज। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी का असर पितृपक्ष पर भी पड़ेगा। श्राद्ध पक्ष में ज्यादातर लोग कई ब्राह्मणों को बुलाकर भोजन कराते हैं और फिर दक्षिणा देते हैं। धार्मिक विद्वानों का कहना है कि इस बार केवल एक ब्राह्मण को बुलाया जाए या फिर ब्राह्मण के घर पर ही कच्चा राशन भिजवाएं। शहर के विद्वानों ने इस तरह की लोगों से अपील करते हुए गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि श्राद्ध पक्ष दो सितंबर से शुरू हो रहे हैं। लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध करते हैं। जिनकी तिथि याद नहीं होती है, उनका अंतिम दिन यानि अमावस्या को श्राद्ध किया जाता है। शहर के विद्वानों का मनाना है कि वह एक ब्राह्मण का बुलाकर ही भोजन कराएं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन हो सके।
विज्ञापन

पकवानों की बजाय दूध, फल ग्रहण करें ब्राह्मण
शहर के विद्वानों का कहना है कि कोरोना की वजह से ब्राह्मणों को सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा, इसलिए ब्राह्मण दूध व फल ग्रहण करें। इससे यजमान को भी कोई आपत्ति नहीं होगी। विद्वानों का कहना है ब्राह्मण अपने को सुरक्षित रखें। बाकी कार्यक्रम हर साल की तरह ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्राद्ध खंड में ऐसा लिखा है कि श्राद्ध को विस्तार से नहीं करना चाहिए। भोजन बनाकर एक ब्राह्मण को कराएं या फिर गाय को दें। इसके अलावा कच्चा राशन तिथि वाले दिन ब्राह्मण को दें। इसके अलावा दक्षिण दिशा की ओर दो आंसू डाल दें। उसी से पूर्वज खुश हो जाते हैं।

-आचार्य बल्लभ जी महाराज
ब्राह्मण को तिथि वाले दिन सूखा राशन दें। पितृ तर्पण कर पूर्वजों से प्रार्थना कर लें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते यदि जरूरी हो तो एक ब्राह्मण को भोजन कराएं। इस समय कोरोना काल चल रहा है। सरकार की गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करें।
-सीपूजी महाराज।

हाथरस: बल्लभ जी महाराज।

हाथरस: बल्लभ जी महाराज।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed