{"_id":"635acdd51644c179d71c09aa","slug":"hathras-several-people-were-burnt-while-firing-firecrackers-hathras-news-ali303484713","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पटाखे चलाते समय कई लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पटाखे चलाते समय कई लोग झुलसे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पटाखे चलाते समय जिले में कई स्थानों पर बच्चे, किशोर और युवक झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पटाखों से कई जगहों पर आग लगने की सूचनाएं भी मिली हैं। गनीमत रही कि आग में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
बुधवार को जिलेभर में गोवर्धन पूजा की गई। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी भी की। कुछ जगहों पर पटाखों से बच्चे, किशोर व युवक झुलस गए। शहर के नवल नगर मंदिर के पास पटाखा जलाते समय प्रियांशु पुत्र विमल झुलस गया।
उसका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में भी पटाखे जलाते वक्त बच्चे के झुलसने की कई घटनाएं हुईं। इनमें घायल हुए बच्चों को उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। संवाद