{"_id":"60edd9b98ebc3e9fde370e2e","slug":"hathras-seven-people-injured-in-a-collision-between-two-bikes-hathras-news-ali2680354170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत में सात लोग घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इगलास रोड पर दो बाइकों की भिडंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। मंगलवार की सुबह मोहित पुत्र श्याम बाबू निवासी रायतपुर अपनी रिश्तेदार शांती देवी पत्नी गौतम सिंह व उनके नाती भोलू पुत्र विनोद को बाइक पर बिठाकर अपने गांव की तरफ जा रहा था।
इस दौरान इगलास रोड पर तोछीगढ़ बंबा के निकट सामने से आ रही बाइक व उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। हादसे में हरिओम पुत्र साहब सिंह, निधि पुत्री हरिओम निवासीगण गोरई इगलास, प्रिया पुत्री अशोक निवासी खैर, विजय पुत्र गौतम सिंह निवासी सादाबाद भी घायल हो गए।
इनको चारों को इगलास ले जाया गया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए।