फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seven more accused arrested for vandalizing Kotwali and assaulting policemen

हाथरस : कोतवाली पर तोड़फोड़ एवं पुलिसकर्मियों से मारपीट करने के सात और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Sep 2021 05:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seven more accused arrested for vandalizing Kotwali and assaulting policemen
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पर तोड़फोड़ करने एवं पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले सात और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में 80 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। कुछ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम को पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान करने वाले एक युवक की पुलिस हिरासत में हुई मौत की झूठी अफवाह फैलने के बाद गांव थरौरा के ग्रामीणों ने कोतवाली पर जमकर तोड़फोड़ की थी। ग्रामीणों ने पुलिस व मीडिया कर्मियों से भी मारपीट की थी। इसमें एक मीडियाकर्मी सहित कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए था।
विज्ञापन

भीड़ ने कोतवाली में खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की थी। जिले से डीएम एवं एसपी के साथ पुलिस फोर्स आने के बाद लोग वहां से हटे थे। इसमें 80 लोगों के खिलाफ तत्कालीन कोतवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को इस मुकदमे में गांव थरौरा निवासी नवरतन, राजपाल, नीरज कुमार, सवदीश कुुमर हिमांशु ज्ञान सिंह एवं रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed