फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Send 100 percent summons to the police stations and get them served: SP

हाथरस : शत-प्रतिशत सम्मन थानों में भेजकर तामील कराएं : एसपी

Sun, 29 May 2022 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Send 100 percent summons to the police stations and get them served: SP
हाथरस : पुलिस लाइन में बैठक लेते एसपी विकास कुमार बैद्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार बैद्य ने पुलिस कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को सभी थानों के पैरोकारों एवं सम्मन सेल में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की।
एसपी ने जिला और गैर जिले से संबंधित न्यायालय की आदेशिकाओं की तामील व सजा या रिहा और पूर्व माह में न्यायालय में उपस्थित कराए गए गवाहों के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि न्यायालय से प्राप्त होने वाले सम्मन और नोटिस सम्मन सेल में दर्ज कराकार संबंधित थानों को भेजकर शत-प्रतिशत तामील कराकर सम्मन सेल के माध्यम से न्यायालय को प्रेषित किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी पैरोकारों के काजलिस्ट रजिस्टरों को चेक किया और पैरोकारों को अपने-अपने काजलिस्ट रजिस्टरों को अद्यावधिक करने के लिए निर्देशित किया। एसपी ने कहा कि जिन उपस्थित गवाहों की न्यायालय में गवाही नही हो पाती है, उनका विवरण सम्मन सेल को उपलब्ध कराएं। सम्मन सेल उनकी सूचना मॉनीटरिंग सेल को उपलब्ध कराएं। अन्य निर्देश भी एसपी ने बैठक में दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय शैलेंद्र वाजपेयी, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह, सम्मन सेल प्रभारी, रीडर पुलिस अधीक्षक आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed