{"_id":"6127de728ebc3e79ea2d97a5","slug":"hathras-seek-details-of-vacant-posts-in-gram-panchayat-kshetra-panchayats-hathras-news-ali2716191154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायतों में रिक्त पदों का मांगा ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायतों में रिक्त पदों का मांगा ब्योरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायत में रिक्त पड़े पदों की शासन से रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे जल्द से जल्द रिक्त पदों के सापेक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया को पूरा कराया जा सके। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के कई पद रिक्त चल रहे हैं। अब विभागीय अधिकारी इन रिक्त पदों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि विगत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रकिया पूरी की गई है। जिले के ज्यादातर पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हो चुका है, लेकिन इसके सापेक्ष कई ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद रिक्त चल रहे हैं।
इन रिक्त पदों को लेकर अब शासन स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है। शासन ने ग्राम पंचायत बार रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। पंचायतराज विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायत सचिवों व बीडीओ से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। शासन स्तर से निर्धारित प्रारूप में यह ब्योरा भेजा जाएगा। जिला पंचायतराज अधिकारी जीडी जैन ने बताया कि शासन को जल्द ही रिक्त पदों का ब्योरा भेज दिया जाएगा। संवाद