{"_id":"621fb1e96b03a74bc574919d","slug":"hathras-secondary-school-laggy-in-feeding-teachers-data-online-hathras-news-ali2862774170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन फीड करने में माध्यमिक विद्यालय फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन फीड करने में माध्यमिक विद्यालय फिसड्डी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों व अन्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई जानी है। जिसे लेकर विद्यालय संचालकों को शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश डीआईओएस ने दिए थे। लेकिन इसके बाद भी 70 फीसदी कॉलेज संचालकों द्वारा ऐसा नहीं किया गया है। जिसे लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए फिर से डीआईओएस ने पत्र जारी किया है।
वर्ष 2022 की यूपी बोर्ड परीक्षा में नियुक्त किए जाने वाले कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों एवं अन्य कर्मियों को यूनिक आइडेंटिटी, ड्यूटी कार्ड जारी करने एवं उनके पारिश्रमिक भुगतान ऑनलाइन किए जाने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों का विवरण एवं उनके बैंक डिटेल्स उपलब्ध, अपडेट किए जाने के निर्देश कॉलेज संचालकों को दिए गए थे।
जिसे लेकर 348 विद्यालयों के सापेक्ष केवल 107 विद्यालयों ने विवरण वेबसाइट ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पर अपलोड किया है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि फिर से निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित पोर्टल पर अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का डाटा तत्काल अपलोड, अपडेट करना सुनिश्चित करें, यदि किसी विद्यालय द्वारा विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का डाटा अपलोड नहीं किया जाता है तो संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।