{"_id":"629cf71b180fed46530a7823","slug":"hathras-search-for-girl-students-started-to-stay-in-hostel-hathras-news-ali2932161171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छात्रावास में रहने के लिए छात्राओं की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छात्रावास में रहने के लिए छात्राओं की तलाश शुरू
विज्ञापन
हाथरस : छात्रावास में छात्राओं के प्रवेश के लिए घर-घर जाकर संपर्क करते शिक्षक-शिक्षिकाएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के तीन विकास खंडों में छात्राओं के लिए शासन द्वारा छात्रावास का निर्माण कराया गया है। इन छात्रावास में छात्राएं नि:शुल्क रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी। छात्रावासों में प्रवेेश के लिए रविवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जनसंपर्क किया।
राजकीय बालिका छात्रावास हसायन, सहपऊ और सिकंदराराऊ में रविवार को सुबह 7:50 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन शिविर लगाया गया। इसके तहत छात्राओं के नामांकन किए गए। इसके अलावा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें अपनी बेटियों का प्रवेश छात्रावास में कराए जाने के लिए प्रेरित किया।
उन्हें बताया गया कि छात्राएं नौवीं कक्षा से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई छात्रावास में रहकर कर सकेंगी। उनका यहां रहना और खाना बिल्कुल नि:शुल्क है। सहपऊ के छात्रावास में प्रवेश के लिए जनता इंटर कॉलेज सहपऊ में शिविर लगाया गया। यहां वार्डन निर्मला कुमारी, अखिलेश चंद्र यादव, नीतू रानी अग्रवाल, डॉ. मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार सिसौदिया आदि मौजूद रहे। संवाद