फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDO handed over letter to change the bunch conductor line

हाथरस : बंच कंडक्टर लाइन बदलवाने के लिए एसडीओ सौंपा पत्र

Mon, 13 Jun 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SDO handed over letter to change the bunch conductor line
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर में कई साल पहले बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थी। वर्तमान में यह लाइन जर्जर हालत में हे। इस कारण शहर के कई इलाके के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के तबेला गली, रामजीद्वारा आदि इलाकों के लोग मुरसान गेट स्थित उपखंड कार्यालय पहुंचे। एसडीओ विशाल निषाद को ज्ञापन सौंपते हुए लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि बिजली चोरी को रोकने के लिए आरएपीडीआरपी योजना के तहत बंच कंडक्टर लाइन डाली गई। अब यह लाइन जर्जर हालत में है। इस कारण आए दिन लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मियों के दिनों में यह समस्या आम हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर की गली तबेला, रामजीद्वारा, रैवाड़पुरा, नाई पाड़ा आदि के लोग शहर के मुरसान गेट स्थित उपखंड अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे। एसडीओ विशाल निषाद एक शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत करने वालों में डॉ. यशोदा नंदन गुप्ता, विपिन वार्ष्णेय, संजीव शर्मा, विवेक उपाध्याय, ह्देश वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, कुलदीप शर्मा, प्रशांत मिश्र, शिवम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed