फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM tested the status of university examination

हाथरस : एसडीएम ने परखी विश्वविद्यालय परीक्षा की स्थिति

Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM tested the status of university examination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परीक्षा चल रही हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी के स्तर से सचल दल गठित किए गए थे। सोमवार को एसडीएम सदर ने शहर के आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज जाकर परीक्षा की हकीकत को देखा और अन्य कॉलेजों का भी निरीक्षण एसडीएम की टीम द्वारा किया गया।
जिले भर के कॉलेजों में 23 जुलाई से स्नातक द्वितीय व अंतिम वर्ष के अलावा परास्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा चल रही हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए विश्वविद्यालय के स्तर से सचल दल गठित तो कर दिए गए, लेकिन स्थानीय स्तर पर डीएम ने भी सचल दल बनाए हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर गुपचुप तरीके से नकल का खेल न चल सके।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम सदर विपिन कुमार शिवहरे ने अपनी टीम के साथ नवीपुर रोड स्थित आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज सहित शहर के अन्य कॉलेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा की हकीकत को देखा। सचल दल को चेकिंग के दौरान सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed