{"_id":"62812f8455f89d43c87280ee","slug":"hathras-sdm-seal-ration-seal-sikandhra-rahu-news-ali291617921","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसडीएम ने छापा मारकर राशन की एक और दुकान की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसडीएम ने छापा मारकर राशन की एक और दुकान की सील
विज्ञापन
एसडीएम द्वारा सील की गई अवैध गल्ला दुकान। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
उपजिलाधिकारी ने रविवार को पुरानी मंडी समिति के अहाते में छापा मारकर राशन की एक और दुकान सील कर दी। यहां भी किसानों से अनाज की खरीद करने की शिकायत थी। गौरतलब है कि पिछले दिनों नगर के जीटी रोड पर अनाज की अवैध रूप से खरीदारी करने पर एसडीएम ने राशन की चार दुकानें सील कर दी थीं। इन दुकान संचालकों से मंडी समिति ने हजारों रुपये का समन शुल्क भी वसूला था।
एसडीएम अंकुर वर्मा रविवार की दोपहर को सरकारी गाड़ी छोड़कर बाइक पर हेलमेट लगाकर एकाएक दुकान पर पहुंच गए, लेकिन उन्हें दुकान बंद मिली। गेहूं बेचने के लिए बड़ी संख्या में में किसान दुकान के बाहर खड़े थे। दुकान को सील कर दिया गया। दो दिन का नोटिस दिया गया है।
इधर, एसडीएम मंडी में कार्रवाई कर रहे थे, उधर बाजार में अफवाह फैल गई कि एसडीएम बुलडोजर लेकर बाजार से अतिक्रमण हटाने आ रहे हैं। इसके आधार पर 80 फीसदी दुकानदारों ने दुकानों के आगे लगे तख्त स्वयं हटा लिए। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।