फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM removed illegal possession from eight bigha land of Zilla Panchayat

हाथरस: जिला पंचायत की आठ बीघा जमीन से एसडीएम ने हटवाया अवैध कब्जा

Thu, 17 Sep 2020 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM removed illegal possession from eight bigha land of Zilla Panchayat
हाथरस: गांव बुढ़ाइच में जिला पंचायत जमीन की से अवैध कब्जे को ढहाती जेसीबी - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में जिला पंचायत की आठ बीघा जमीन पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को एसडीएम सादाबाद ने पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम के साथ हटवाया।
गांव बुढ़ाइच में पुराने स्कूल के पास पांच बीघा एवं पीर खजाने के पास तीन बीघा जिला पंचायत की जमीन थी। इस जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर मकान बना लिया था और ट्यूबवेल लगा रखे थे। गांव के कुछ समाजसेवी लगातार इस जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध कर रहे थे। उन्होंने इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बुधवार की देर शाम को एसडीएम ने पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम के साथ पहले जिला पंचायत की जमीन की पैमाइश कराई। इसके बाद जेसीबी मंगवाकर उस पर बने मकान एवं नलकूप को ध्वस्त करा दिया। जब जेसीबी मकान गिरा रही थी तो वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने विरोध किया। इन लोगों की एसडीएम के साथ नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी देखकर कब्जा करने वाले विरोध नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed