फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM imposes class of Tehsil level officers

हाथरस : एसडीएम ने तहसील स्तरीय अफसरों की लगाई क्लास

Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM imposes class of Tehsil level officers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे और तहसीलदार निधि भारद्वाज ने शनिवार को सभी विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता वाले कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्य से नाखुश दिखाई दिए। उन्होंने मौजूद प्रभारी सीडीपीओ से स्पष्ट कहा कि क्षेत्र के कई गांवों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्टाहार वितरण में लापरवाही की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, इसलिए जल्द ही वह इन पर कार्रवाई करेंगे। सभी आंगनबाडियों को कार्य को सुधारने के लिए कहा जाए।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी से कहा कि नगर में नाले-नालियों को अविलंब साफ कराया जाए। नगर में जितनी भी पानी की टंकियां हैं, सभी की सफाई कराई जाए। दो दिन में खराब पड़े अधिकतर हैंडपंपों को ठीक कराया जाए। खराब पड़े पानी के आरओ को भी एक हफ्ते में सही करा लें। जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं, उनको अतिशीघ्र ठीक कराया जाए। वह जल्द ही नगर का भ्रमण कर लोगों से नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लेंगे, लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सादाबाद व सहपऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के एमओआईसी से कोरोना के टीकाकरण में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं के टीकाकरण में भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। खंड शिक्षाधिकारियों से कहा कि सभी शिक्षकों को निर्देश जारी करें कि वह एक हफ्ते में एक दिन गांव का भ्रमण कर प्रधान के साथ ग्रामीणों को कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूक करें और सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालय में दस-दस पेड़ अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed