{"_id":"61ca093c25bbf0679b2c891e","slug":"hathras-sdm-identified-encroached-sites-in-kajrothi-gave-instructions-sadabad-news-ali281666062","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एसडीएम ने कजरौठी में अतिक्रमित स्थल किए चिन्हित, दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एसडीएम ने कजरौठी में अतिक्रमित स्थल किए चिन्हित, दी हिदायत
विज्ञापन
हाथरस : गांव कजरौठी में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई करते एसडीएम। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने सोमवार को ग्राम पंचायत कजरौठी का दौरा किया। एसडीएम ने ग्राम पंचायत में अस्थायी गोशाला निर्माण के लिए अतिक्रमित स्थलों को चिन्हित किया और अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी भी दी।
एसडीएम ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि या अन्य किसी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या अतिक्रमण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखे हैं, वह स्वयं अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि गांव कजरौठी में अस्थायी गोशाला का निर्माण किया जाना है, जिससे आवारा गोवंश का के रहन सहन का इंतजाम हो सके। इसके लिए ग्राम प्रधान महाराज सिंह को भी उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। कहा कि एक दो दिन में अस्थायी गोशाला का निर्माण करा दिया जाएगा।