फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: SDM caught rice laden vehicle from college campus

हाथरस : एसडीएम ने कॉलेज परिसर से पकड़ी चावल से लदी गाड़ी

Mon, 26 Dec 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: SDM caught rice laden vehicle from college campus
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

जिले में सरकारी चावल की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है। आए-दिन चावल पकड़ा जा रहा है। रविवार की रात को भी प्रशासनिक अधिकारियों को हाथरस रोड पर सरकारी चावल की सूचना मिली थी। एसडीएम और पूर्ति विभाग की टीम ने कॉलेज परिसर से चावल से लदी गाड़ी पकड़ी है। गाड़ी में चावल के 185 पैकेट लदे थे। डीएम ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
रविवार की रात को प्रशासन को सूचना मिली थी कि सरकारी चावल एक वाहन से दूसरे वाहन में लादा जा रहा है। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे पूर्ति विभाग की टीम के साथ हाथरस रोड स्थित रजबहा के निकट पहुंच गए। यहां आसपास कहीं भी चावल की कोई गाड़ी नहीं दिखाई दी। तलाश करने के बाद निकट के कॉलेज परिसर में चावल से लदी गाड़ी पकड़ ली गई। गाड़ी में चावल के 185 पैकेट लदे थे। तत्काल चावल की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

चावल के संबंध में किसी तरह का कोई कागज प्रस्तुत नहीं किया गया है। चावल को आपूर्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया गया और गाड़ी पुलिस को सौंप दी गई है। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि चावल को लेकर सूचना मिली थी। मौके से चावल के 185 पैकेट से लदी गाड़ी पकड़ी गई है। इसकी रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed