फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras : SDM and CHC incharged sealed clinic

हाथरस : एसडीएम व सीएचसी प्रभारी ने मारा छापा, क्लीनिक सील

Wed, 06 Oct 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras : SDM and CHC incharged sealed clinic
झोलाछाप डाक्टर के क्लीनिक पर छापा मारते एसडीएम, प्रभारी चिकित्सक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के पंत चौराहे पर हाथरस रोड की तरफ चल रही मोनू क्लीनिक पर बुधवार की दोपहर में एसडीएम राजेश कुमार व सीएचसी प्रभारी डॉ. रजनेश ने छापामार की कार्रवाई की। इस दौरान पाया गया कि आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. बीडी शर्मा का बोर्ड लगा कर मोनू नामक युवक डाक्टरी की प्रैक्टिस कर रहा है। क्लीनिक में नीचे मरीज भर्ती थे। उसके पास कोई डिग्री भी नहीं है। अधिकारियों ने क्लीनिक को सील कर दिया।
बता दें कि क्षेत्र में चारों तरफ झोलाछाप डाक्टरों का जाल फैला हुआ है। झोलाछाप किसी तरह डिग्रीधारी चिकित्सक से टाई अप कर उसकी विजिटिंग अुनमति लेकर धड़ल्ले से इलाज कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिली थी कि बिना डिग्री शहर के मुख्य स्थल पर क्लीनिक चल रहा है।
विज्ञापन

छापे के दौरान पाया गया कि ऊपर क्लीनिक था नीचे ड्रिप चल रही थी। दवाओं का भी भारी जखीरा बरामद हुआ। जिसका बोर्ड लगा था उस डाक्टर से बात करने के लिए मोनू का मोबाइल देखा गया तो पाया कि 26 सितंबर को मोनू से उसकी अंतिम बात हुई थी। काफी देर तक तलाशी के बाद क्लीनिक को सील कर दिया। डा.ॅ रजनेश ने बताया कि मोनू को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed