{"_id":"632616a953c45d7f7115b90d","slug":"hathras-scooty-rider-dies-in-accident-sadabad-news-ali300611876","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident : हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident : हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 18 Sep 2022 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:19 AM IST
सार
सीस्ता निवासी डंबर सिंह के पुत्र राजन सिंह (45) शनिवार को स्कूटी से खरीदारी करने के लिए खंदौली जा रहे थे। गांव बरौस के निकट एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हाथरस : राजन का फ़ाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शनिवार को आगरा रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई। स्कूटी सवार खरीदारी करने के लिए गांव से खंदौली जा रहा था। तभी रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सीस्ता निवासी डंबर सिंह के पुत्र राजन सिंह (45) शनिवार को स्कूटी से खरीदारी करने के लिए खंदौली जा रहे थे। गांव बरौस के निकट एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। आनन-फानन घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
