फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: School operators trying to build an examination center

हाथरस : परीक्षा केंद्र बनवाने की जुगत भिड़ा रहे स्कूल संचालक

Sun, 30 Oct 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: School operators trying to build an examination center
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से यूपी बोर्ड की परीक्षा कराए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने की शुरुआत भी हो चुकी है। इसे लेकर स्कूल संचालक सक्रिय हो गए हैं और अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने के जुगाड़ में लग गए हैं।
वर्ष 2021-22 की यूपी बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराए जाने के लिए जिले में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ने के कारण परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी इजाफा होने की उम्मीद हैं। यही वजह है कि वित्तविहीन स्कूल संचालकों ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाने की कोशिश तेज कर दी हैं। यूपी बार्ड परीक्षा को लेकर विभाग में काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 45 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनके लिए जिला परीक्षा समिति द्वारा 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर करीब 52 हजार के पार पहुंच गई है। अब परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर विभागीय अधिकारी परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। यह अलग बात है कि परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया ऑनलाइन फीड किए गए डाटा के आधार पर होगी, फिर भी कुछ कॉलेज संचालक अपने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनवाने की फिराक में जिले एवं मंडल स्तर पर दौड़ लगा रहे हैं। डीआईओएस रितु गोयल ने बताया कि शासन से जारी मानक के आधार पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। मानकों के विपरीत कुछ भी नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed