फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: School opened even after order, BSA warns

हाथरस: आदेश के बाद भी खोला स्कूल, बीएसए ने दी चेतावनी

Sat, 21 Mar 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: School opened even after order, BSA warns
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस के दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रकोप को लेकर सभी स्कूल कॉलेजों को दो अप्रैल तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सासनी क्षेत्र के एबीजी गुरुकुलम स्कूल व कन्या गुरुकुल के प्रबंधन पर इस आदेश कोई असर नहीं दिखाई दिया। बीएसए ने इन दोनों दो विद्यालयों को पत्र जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर दो अप्रैल तक स्कूल बंद रखने के आदेश का पालन नहीं किया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने 18 मार्च को आदेश जारी कर जिलेभर के बेसिक शिक्षा परिषद, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और सीबीएसई के विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 20 मार्च को एबीजी गुरुकुलम सासनी खोला गया। बीएसए ने चेतावनी निर्गत करते हुए आदेश दिया कि दो अप्रैल तक विद्यालय पूर्णत: बंद रखें।
विज्ञापन

इस अवधि में सभी प्रकार की गतिविधियां, संगोष्ठी, बैठकों को भी विद्यालय में बंद रखा जाए। विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों की उपस्थिति भी स्वीकार नहीं है। आदेश का पालन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई होने पर विद्यालय संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा कन्या गुरुकुल सासनी का एबीएसए सासनी ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में बच्चे उपस्थित मिले। हॉस्टल में भी बच्चे मिले। आदेश दिए गए कि बच्चों को उनके घर पर भिजवाया जाए। दो अप्रैल तक हर हाल में स्कूल बंद रखने के आदेश का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश के बाद भी कन्या गुरुकुल सासनी एबीएसए के निरीक्षण में खुला मिला। एबीजी कुरुकुलम सासनी भी आदेश के बाद 20 मार्च को खोला गया। इनको चेतावनी निर्गत करते हुए दो अप्रैल तक स्कूल को बंद रखने व शिक्षक और कर्मचारियों के भी स्कूल नहीं आने का आदेश जारी किया गया है। इसे न मानने पर विभागीय कार्रवाई संबंधित के खिलाफ की जाएगी।
-मनोज कुमार मिश्र, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed