फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Savarna Parishad will cooperate in getting justice for the victims

हाथरस : पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने में सहयोग करेगी सवर्ण परिषद

Mon, 28 Mar 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Savarna Parishad will cooperate in getting justice for the victims
हाथरस : सवर्ण एकता परिषद के पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गैलेक्सी होटल में रविवार को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद की हाथरस नगर इकाई का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुशवाहा और जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया का स्वागत किया। मां सरस्वती की वंदना एवं श्री राम रक्षा स्त्रोत के परायण के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ।
पंकज धवरैया ने संदीप तिवारी को नगर अध्यक्ष, अमित शर्मा को नगर उपाध्यक्ष, सोनू शर्मा को नगर विस्तारक, विक्की पौनियां को प्रचारक, अजय वार्ष्णेय को नगर संगठन मंत्री, मनोज अग्रवाल को कार्यालय प्रमुख, अनुज शर्मा को सह मीडिया प्रभारी, मोनू भारती और सतीश को सह नगर सचिव नियुक्त किया। इसके अलावा भोला शर्मा को संपर्क प्रमुख, ओमवीर सिंह को आंदोलन प्रमुख, गौरव शर्मा को नगर मंत्री, पवन कुशवाहा को नगर सह मंत्री बनाया गया। कालीचरण शर्मा को युवा जिला प्रमुख नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि शासन-प्रसाशन या भ्रष्टाचार से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो हमें बताएं, हम उनका साथ देंगे। एससी एसटी एक्ट के मुकदमों में संगठन जिला संरक्षक मुन्ना लाल पुंढीर एवं लक्ष्मीकांत उपाध्याय के सहयोग से न्याय दिलाएगा। इस मौके पर जिला प्रवक्ता किशोर शर्मा, विस्तारक विकास जोशी, जिला प्रचारक भानू रावत, जिला आंदोलन प्रमुख आशीष ठाकुर, ध्रुव ठाकुर, मनोज सिसौदिया, विजय ठाकुर, गौरव पुंढीर मौजूद रहे। समापन पर राष्ट्रगान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed