फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sapai roared in protest against rigging in district panchayat, block chief elections

हाथरस : जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली के विरोध में गरजे सपाई

Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sapai roared in protest against rigging in district panchayat, block chief elections
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को तहसील सदर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों के चुनावों में सत्ता पक्ष के प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रशासन पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। इधर, सपाइयों के धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा।
बृहस्पतिवार को अलीगढ़ रोड स्थित रावत कॉलोनी में सपाई कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहां से जुलूस के रूप में तहसील सदर पहुंचे। सपाइयों ने गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की और वहां धरना दिया। उसके बाद एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपाइयों ने ज्ञापन में कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा राज में जो गुंडागर्दी व लोकतंत्र की हत्या हुई है, वह कल्पना से परे है। पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को प्रारंभ से ही सत्ता पक्ष द्वारा पंचायती चुनावों को प्रभावित कर अपने पक्ष में करने की साजिशों के बारे में लगातार सूचित करते हुए आगाह किया था, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदेश में कई जगह सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल नहीं करने दिया गया है। ऐसे जगहों पर पुन: नामांकन प्रक्रिया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दी जाए। प्रदेश में किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान तत्काल दिए जाएं। किसानों के ऊपर जो काला कृषि कानून थोपा जा रहा है उसे तत्काल वापस लिया जाए। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाद, बीज, कीट नाशक दवाएं, कृषि यंत्र के दामों में हुई वृद्धि पर रोक लगाई जाए। बेरोजगार नौजवानों को रोजगार दिया जाए। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज करना तत्काल बंद किए जाए व उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

इस मौके पर मूल चंद निम, रामनारायण काके, हाजी फर्जुरहमान, भोला यादव, पंकज यादव, विवेक यादव, ताजेंद्र निम, रामू पौरुष, अनिल वार्ष्णेय, विशंबर सिंह, हीरो यादव, सुनील काके, हेमंत गौड़, बंटी शर्मा, श्रीराम यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed