फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sample of milk powder taken from NGO's kitchen

हाथरस : एनजीओ की रसोई से लिया दूध पाउडर का नमूना

Wed, 23 Mar 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Sample of milk powder taken from NGO's kitchen
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सठिया में घटिया एमडीएम की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने श्याम ग्रामोद्योग संस्थान के गोपाल नगर सासनी स्थित किचन का निरीक्षण किया। मौके पर दूध गरम होता हुआ मिला। यहां पर रखे दूध के पाउडर के पैकेट का सैंपल लिया गया।
इसके बारे में केंद्र प्रभारी कुलदीप कुमार ने कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही यह बताया गया कि इसका प्रयोग किस लिए होता है। दूध में मिलाने के संदेह पर मिल्क पाउडर का नमूना लिया गया और यहां पर मिले पैकिटों को सीज कर दिया गया। दूध का भी नमूना लिया गया। किचन में स्वच्छता का अभाव कर्मचारियों के स्वास्थ्य संबंधी जांच अभिलेख, हेडकवर व ग्लब्स आदि का प्रयोग न नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

इन्सेक्ट पेस्ट कंट्रोल संबंधी प्रपत्र आदि नहीं दिखाए गए। एनजीओ को सुधार नोटिस दिया गया। यहां से एफडीए की टीम प्राथमिक विद्यालय सठिया पहुंची। स्कूल में प्रधानाध्यापिका नमिता रानी अग्रवाल मिलीं। उन्होंने बताया कि वह 22 मार्च को आकस्मिक अवकाश पर थीं। उस दिन राहुल शर्मा प्रभार में थे। राहुल शर्मा ने बताया कि रसोइया द्वारा बच्चों को भोजन परोसने से पहले खाना चखा जाता है, उसके बाद वितरित किया जाता है। मंगलवार को भी मेनू में दाल-चावल थे। उनको भी चखकर ही वितरित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed