फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Salempur Industrial Area will have a separate power feeder

हाथरस : सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का होगा अलग बिजली फीडर

Wed, 24 Mar 2021 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Salempur Industrial Area will have a separate power feeder
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगे उद्योगों को जल्द बिजली का अलग फीडर मिलेगा। डीएम के निरीक्षण के बाद उद्यमियों में इसे लेकर उम्मीद जगी है। वर्तमान में इन उद्योगों को ग्रामीण फीडर से विद्युत आपूर्ति मिल रही है। इस कारण उद्यमियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्टरियां संचालित हो रही है। इसमें कुछ औद्योगिक इकाइयों को ग्रामीण फीडर से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इस कारण उद्यमियों को हर रोज बिजली संकट से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

बीते दिनों सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का डीएम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उद्यमियों ने उद्योगों के लिए बिजली की समस्या डीएम के सामने उठाई थी। डीएम ने बिजली अधिकारियों को जल्द इस समस्या का निदान कराने के निर्देश दिए थे। अब अधिकारी डीएम के आदेश पर अमल करने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed