{"_id":"620166137aa38e3dcc28c262","slug":"hathras-salary-of-drivers-deducted-if-income-does-not-increase-in-sahalag-hathras-news-ali2847121114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सहालग में आय नहीं बढ़ा तो चालकों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सहालग में आय नहीं बढ़ा तो चालकों का वेतन काटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सहालग में आय नहीं बढ़ने पर डिपो के अधिकारियों ने रोडवेज बस चालकों के वेतन से कटौती की है। कम लोड फैक्टर लाने वाले एक दर्जन से अधिक चालकों पर कार्रवाई की गई है। अन्य चालकों के संचालन की भी समीक्षा की जा रही है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें से 23 बसें चुनाव की ड्यूटी में चली गई है। आने वाले दिनों में बसों की संख्या और कम होने की आशंका है। बाकी बसों के सहारे रोडवेज आय की उम्मीद लगाए बैठा है।
वहीं, दूसरी ओर डिपो के चालक आय पर्याप्त नहीं ला पा रहे हैं। 42 से 45 प्रतिशत आय ला रहे हैं। निगम के आंकड़ों में लोड फैक्टर साठ फीसदी होना चाहिए। काम में लापरवाही बरतने वाले एक दर्जन से अधिक चालकों के वेतन से कटौती गई है। इससे अन्य चालकों में खलबली मची हुई है।