फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Salary of DPM Sahpau, Sadabad and Sikandrau stopped

हाथरस : डीपीएम सहपऊ, सादाबाद और सिकंदराराऊ का वेतन रोका

Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Salary of DPM Sahpau, Sadabad and Sikandrau stopped
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की डीएम रमेश रंजन ने जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा की। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। वहीं, एचएमआईएस की प्रगति संतोषजनक न होने पर डीपीएम सहपऊ, सादाबाद, सिकंदराराऊ का वेतन रोकने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।
डीएम ने जिले में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही पोषण माह व मौसमी बीमारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी चिकित्साधिकारियों से कहा कि मौसमी बीमारियों को लेकर बचाव हेतु समय रहते लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन

ओपीडी में हसायन, महौ, जिला अस्पताल तथा आईपीडी में सहपऊ की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इसी प्रकार एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी में सादाबाद, सासनी, सिकंदराराऊ की प्रगति खराब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समस्त एमओआईसी वजन मापने वाली मशीनों की उपलब्धता एवं यथास्थिति की प्रगति रिपोर्ट ब्लॉक वार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में कुल लाभार्थी परिवारों की संख्या 70360 तथा कुल लाभार्थियों की संख्या 3,51,800 है।

जनपद में 138461 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 47.71 प्रतिशत है। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति अत्यंत खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed