फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Salary of ADO and Secretary stopped for negligence in second installment of toilet construction

हाथरस : शौचालय निर्माण दूसरी किस्त में लापरवाही पर एडीओ व सचिव का रोका वेतन

Wed, 22 Jun 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Salary of ADO and Secretary stopped for negligence in second installment of toilet construction
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते डीएम। सं? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने जिला पंचायत राज विभाग, श्रम विभाग, जिला सेवायोजन, कौशल विकास मिशन, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शौचालय निर्माण की द्वितीय किस्त के भुगतान की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को संबंधित सचिव तथा सहायक विकास अधिकारी का माह जून का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
प्रभारी कौशल विकास मिशन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद के लिए प्रशिक्षण लक्ष्य 7587 के सापेक्ष 4365 प्रशिक्षणार्थियों को पंजीकृत कर 1596 परीक्षार्थी प्रशिक्षित किए गए हैं। 164 प्रशिक्षणार्थियों को सेवायोजित किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 10 प्रशिक्षण प्रदाताओं के लिए 1458 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष प्रशिक्षण प्रदाताओं से मोबिलाइजेशन करा कर जल्द से जल्द प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कराने के साथ-साथ प्रशिक्षित लाभार्थियों की प्रगति और सेवायोजन की प्रगति में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में 42 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 36 आवेदनों को बैंक के लिए प्रेषित कर दिया गया है। बैंक ने छह को ऋण दे दिए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जनपद में परंपरागत चयनित ट्रेडों लोहार, राजमिस्त्री, दर्जी, बढ़ई, टोकरी बुनकर, कुम्हार, सुनार, मोची, नाई एवं हलवाई में छह दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद उस ट्रेड की टूलकिट प्रदान की जाती है। योजना के तहत 375 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। 325 का पंजीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed