फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sahpau Tigers and Mursan Warriors won the matches

हाथरस : सहपऊ टाइगर्स व मुरसान वॉरियर्स ने जीते मैच

Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sahpau Tigers and Mursan Warriors won the matches
हाथरस : मैच के दौरान अतिथियों का सम्मान करते आयोजक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे आलोक गुप्ता स्मृति टीचर्स क्रिकेट लीग के चौथे दिन चार टीमों के बीच मुकाबला हुआ। सहपऊ टाइगर्स ने सासनी सुपर किंग और मुरसान वॉरियर्स ने नगर क्षेत्र डायमंड्स को हराया। चौथे दिन के मैच में खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा अखिलेश यादव व खंड शिक्षा अधिकारी सासनी व मुरसान सुबोध पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बुधवार को चौथे दिन खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा अखिलेश यादव व खंड शिक्षा अधिकारी सासनी व मुरसान सुबोध पाठक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के सदस्य राघवेंद्र गुप्ता, प्रवीण उपाध्याय, गौरव पचौरी व अश्विनी शर्मा ने प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया। पहला मैच सासनी सुपर किंग्स और सहपऊ टाइगर्स के बीच खेला गया। बल्लेबाजी करने आई सासनी सुपर किंग्स की शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन पवन 20 रन और आशीष के 16 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक न सका। टीम 79 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

सहपऊ के मदन चौधरी और विनायक ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में उतरी सहपऊ टाइगर्स की टीम ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत लिया। सहपऊ टाइगर्स के नितिन ने 21 और मदन चौधरी ने 24 रन बनाए। सासनी के उपवन गुप्ता ने तीन विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच मदन चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच नगर क्षेत्र डायमंड्स व मुरसान वॉरियर्स के बीच खेला गया। मुरसान वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी रही। जितेंद्र कौशल ने 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 32 गेंद में शानदार 61 रन, तेजवीर सिंह ने 11 गेंद में पांच गगनचुंबी छक्कों की सहायता से 33 रन बनाए। इस प्रकार मुरसान वॉरियर्स ने 16 ओवर में 191 रन का लक्ष्य नगर क्षेत्र डायमंड्स को दिया। जवाब में उतरी नगर क्षेत्र डायमंड्स की शुरुआत खराब रही। उनके विकेट लगातार गिरते गए। पूरी टीम 78 रन पर धराशाई हो गई।

नगर क्षेत्र के अरुण ने 17 रन और विवेक ने 16 रन बनाकर थोड़ा संघर्ष किया। मुरसान के कुलदीप ने चार और तेजवीर व नीरज ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार मुरसान ने ये मैच 112 रनों के भारी अंतर से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच जितेंद्र कौशल और तेजवीर को संयुक्त रूप से दिया गया। अंपायरिंग अंकित सिंह और राहुल कुमार ने की। संचालन प्रवीण उपाध्याय और निशांत उपाध्याय ने किया। इस मौके पर एमएलडीवी कॉलेज के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, कुमुद गुप्ता, प्रशांत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, विनभ चौधरी, प्रमोद सिंह, चंद्र प्रकाश राना, सौरभ चंद्रा, अभिषेक, सुमित, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed