{"_id":"6240b3915bff767ed4343dc1","slug":"hathras-sahara-club-aligarh-defeated-sp-academy-hathras-in-a-one-sided-match-hathras-news-ali2879629101","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सहारा क्लब अलीगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में एसपी एकेडमी, हाथरस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सहारा क्लब अलीगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में एसपी एकेडमी, हाथरस को हराया
विज्ञापन
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज में क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ करते क्रिकेटर चेतन शर्मा, ए
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार से हाथरस क्रिकेट लीग अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व भारतीय खिलाड़ी चेतन शर्मा, डॉ. आर के स्वर्णकार एडीजी पुलिस प्रोन्नति व भर्ती बोर्ड लखनऊ, पावना ग्रुप इंडस्ट्रीज के चेयरमैन स्वप्लिन जैन, नगरपालिका चेयरमैन आशीष ने संयुक्त रूप से किया। पहले मुकाबले में सहारा क्लब अलीगढ़ ने एसपी एकेडमी हाथरस को हरा दिया।
टॉस जीतकर सहारा इलेवन के कप्तान ने पहले खेलने का निर्णय लिया। निर्धारित बीस ओवर में टीम ने 182 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। ओपनर बल्लेबाज अंकुर चौधरी ने 45 गेंद में पांच छक्के व सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 83 रन की पारी खेली। अजय ने 22 रन बनाए। वीरेश, जयवीर चौधरी और कन्हैया ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी एकेडमी के विकेट लगातार अंतराल पर गिरते रहे। जयंत चौधरी ने 32 गेंद में पांच छक्के व सात चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली। अहमद ने चार व हितेश कुमार ने तीन विकेट लिए। एसपी एकेडमी की पूरी टीम 16 ओवर चार गेंद में 146 रन ही बना सकी। संवाद
विज्ञापन
आज अलीगढ़ का मथुरा, फिरोजाबाद का मेरठ से होगा मुकाबला
हाथरस। आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले अहमद को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायरिंग रीतेश कुमार व असलम ने की। स्कोरिंग अरुण व कमेंट्री नरेंद्र कुमार शर्मा ने की। मौके पर अनिल वर्मा, आकाश अग्रवाल, सुमित गोस्वामी, अमित श्रोती, करन शर्मा, सुजीत पचौरी, संजय ग्रोवर, राहुल कुमार, संदीप कुमार, अरुण, शेखर कश्यप आदि मौजूद रहे। सोमवार को पहली पाली में पावना एकेडमी अलीगढ़ व मथुरा संबोसिस के मध्य मुकाबला होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला दोपहर एक बजे से फिरोजाबाद व मेरठ के बीच खेला जाएगा। संवाद