फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Sadabad beat Samadpur team by two wickets

हाथरस : सादाबाद ने समदपुर की टीम को दो विकेट से हराया

Mon, 14 Feb 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Sadabad beat Samadpur team by two wickets
विजेता टीम को सम्मानित करते कॉलेज के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हाथरस रोड बढ़ार चौराहा स्थित आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में दो फरवरी से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में सादाबाद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गांव समदपुर की टीम को दो विकेट से हरा दिया और ट्राफी अपने नाम कर ली। विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।
दो फरवरी से चल रहे इस टूर्नामेंट में सादाबाद, मथुरा, दाऊजी, हाथरस, चंदपा, अलीगढ़, जलेसर और अन्य कई जगहों की 16 टीमों ने सहभागिता की थी। सेमीफाइनल मैच में सादाबाद की टीम ने गांव मड़नई की टीम को दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल में सादाबाद की टीम का मुकाबला गांव समदपुर की टीम से हुआ। इस मैच में समदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सादाबाद की टीम ने कप्तान पुष्पेंद्र उर्फ पुस्सु की कप्तानी में क्रिकेट के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सिर्फ 14 ओवर में ही 139 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और दो विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद की टीम के खिलाड़ी उमेश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पूरे टूर्नामेंट में 350 रन और राजू ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए पूरे टूर्नामेंट में 250 रन बनाते हुए 15 विकेट भी झटके। जीत दर्ज करने वाली सादाबाद की टीम को आरबी गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम ने 11 हजार रुपये नकद व एक ट्राफी और उपविजेता रही समदपुर की टीम को 5,100 रुपये नकद और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट में लगने वाले हर छक्के पर भी कॉलेज के चेयरमैन धर्मेंद्र गौतम द्वारा 100 का नकद पुरस्कार देकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की गई। अंपायरिंग विजय उर्फ करुआ ने की और रेफरी की भूमिका हेमंत गौतम और हर्षित गौतम ने निभाई। इस मौके पर आरबी गौतम, डॉ. पीयूष जैन, आरती गौतम, योगेश गौतम, दिलीप वर्मा, अखिलेश, अजीत, कुलदीप आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed