फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Saadabad Tehsil team ran after call from Jammu control room

हाथरस: जम्मू कश्मीर कंट्रोल रूम से आए फोन के बाद दौड़ी सादाबाद तहसील टीम

Tue, 14 Apr 2020 10:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Saadabad Tehsil team ran after call from Jammu control room
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के बीच प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट बना हुआ है। मंगलवार को जैसे ही जम्मू कश्मीर कंट्रोल रूम से फोन खटका, वैसे ही तहसीलदार ज्योत्स्ना सिंह तहसील टीम के साथ गांव कंजौली स्थित एक कोल्डस्टोर पर पहुंच गईं। इसके बाद उन्होने कई कोल्ड स्टोर को चैक किया। उन्होने कोल्ड स्टोर संचालकों को हिदायत दी कि जब तक यहां काम कर रही लेबर रूकेगी, तब तक उनके खाने, पीने और रहने का इंतजाम करना होगा। उनकी मजदूरी से भी कोई कटौती नहीं होगी।
मंगलवार को जम्मू कश्मीर कंट्रोम रूम से फोन आया कि उनके यहां की लेबर सादाबाद के गांव कंजौली के एक कोल्ड स्टोर पर रूकी हुई है, वहां उन्हें खाना पीना नहीं दिया जा रहा है। शिकायत पर मौके पर तहसीलदार ज्योत्सना सिंह मौके पर पहुंच गई। उन्होने ठेकेदार को हड़काते हुए मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था करने को कहा। उन्हें बताया गया कि यहां मजदूरों के खाने पीने की व्यवस्था लगातार की जा रही है। यहां मजदूरों ने तहसीलदार से शिकायत की कि उनके बीबी बच्चे जम्मू कश्मीर में भूखे रह रहे हैं, उनके नहीं पहुंच पाने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। इसलिए वह अपने घर वापस लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार ने लॉक डाउन की अवधि तक मजदूरों को कोल्ड पर ही रूकने के निर्देश दिए। इसके अलावा तहसीलदार ने कई अन्य कोल्ड स्टोरों का निरीक्षण किया और वहां मजदूरों से खाने पीने के बारे में पूछा। उन्होने कोल्ड स्टोर संचालको को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो लेबर जब तक कोल्डों पर रूकी हुई है, तब तक उनके खाने पीने का इंतजाम किया जाए। उनकी मजदूरी में से एक पैसा न काटा जाए। इस मौके पर आरआई डीसी पौरूष और क्षेत्रीय लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed