{"_id":"60eb2c2b8ebc3e06a72cabb1","slug":"hathras-rs-1-75-crore-will-rejuvenate-sasni-mandi-hathras-news-ali267851095","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 1.75 करोड़ रुपये से होगा सासनी मंडी का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 1.75 करोड़ रुपये से होगा सासनी मंडी का कायाकल्प
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
हाथरस। सासनी मंडी में अब आढ़तियों की दुकानों के आगे नये लोहे के टिनशेड लगवाए जाएंगे। वर्षों से चल रही जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए पर्याप्त इंतजाम होंगे। मंडी प्रशासन ने इसके लिए योजना भी तैयार कर ली है। मंडी प्रशासन द्वारा एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से मंडी परिसर का कायाकल्प किया जाएगा। यहां नये टिनशेड लगवाए जाएंगे। रंगाई-पुताई के अलावा जल निकासी के इंतजाम किए जाएंगे। इस काम के पूरा होने से आने वाले दिनों में आढ़तियों व मंडी में आने वाले किसानों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस व सासनी मंडी में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण के कार्य होने से थे। कोरोना काल में राजस्व की कमी के चलते हाथरस मंडी में होने वाले निर्माण कार्यों को मुख्यालय से हरी झंडी नहीं मिल सकी है। सासनी में बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। इस कारण वहां लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। आढ़तियों व किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मंडी मुख्यालय से सासनी मंडी में निर्माणों को हरी झंडी दे दी है। सासनी मंडी में एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से पुराने सीमेंट के टिनशेड की जगह नये टिनशेड लगवाए जाएंगे। मंडी की रंगाई-पुताई कराई जाएगी।
इसके अलावा मंडी के गेटों का निर्माण होगा। साथ ही मंडी में पानी निकासी के लिए एक पंपिंग की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पानी को बाहर से गुजर रहे नाले में फेंका जा सके। इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रयास मंडी प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं, ताकि बारिश के दिनों में लोगों को मुश्किलों से न जूझना पड़े। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि सासनी मंडी में एक करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें टिनशेड, रंगाई पुताई व जल निकासी व गेट निर्माण आदि कार्य शामिल होंगे। संवाद