फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways buses will go in the by-election, there will be shortage for passengers

हाथरस : उपचुनाव में जाएंगी रोडवेज बसें, यात्रियों के लिए होगी किल्लत

Fri, 25 Nov 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways buses will go in the by-election, there will be shortage for passengers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आने वाले दिनों में यात्रियों को रोडवेज बसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता हे। इसकी वजह यह है कि हाथरस डिपो से बसें मैनपुरी में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव में जाएंगी। हाथरस डिपो को बसों को भेजने के लिए पत्र मिल गया है। अधिकारी बसों को भेजने की योजना तैयार करने में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इसमें एक दर्जन बसें सामान के अभाव में खड़ी हुई हैं। डिपो से मैनपुरी उपचुनाव में बसें भेजने का पत्र मिल गया है। इन बसों से सुरक्षा कर्मी चुनाव में जाएंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ कि कितनी बसें उप चुनाव में जाएंगी।
विज्ञापन

वैसे अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ पांच बसें जाएगी। आदेश आने के बाद डिपो के अधिकारी लंबे मार्गों पर बसों का संचालन निरंतर जारी रखने के लिए मंथन कर रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि मैनपुरी उपचुनाव में बसें भेजने के लिए पत्र आ गया है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कितनी बसें जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed