{"_id":"615c9ece8ebc3e7637774a0a","slug":"hathras-roadways-buses-parked-due-to-lack-of-tires-hathras-news-ali2750065188","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टायरों के अभाव में खड़ीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टायरों के अभाव में खड़ीं रोडवेज बसें
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज कार्यशाला में खड़ीं बसें। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस डिपो की कार्यशाला में टायरों की कमी के चलते रोडवेज की बसें खड़ी हुई है। इस कारण यात्रियों को बसों की कमी से जूझना पड़ रहा है। एक दर्जन से अधिक बसों के पहिये थमने के कारण डिपो की इनकम भी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा कुछ कर्मियों को ड्यूटी भी नहीं मिल रही है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 79 बसें हैं। काफी समय से रोडवेज के वर्कशॉप में सामान का अभाव चल रहा है। बीते दिनों कुछ सामान मिला वह बसों में लग गया। अब सबसे ज्यादा परेशानी हाथरस डिपो के सामाने टायरों की आ रही है। बसों को जैसे तैसे संचालित किया जा रहा है। एक दर्जन से अधिक बसें खड़ी हुई है। जो बसें चलाई जा रही है।
वह बीच रास्ते में दम तोड़ रही है। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। इस मामले में एआरएम शशी रानी का कहना है कि कुछ बसें टायर व कुछ बसें सामान की कमी के चलते खड़ी हुई है। इस कारण इनकम भी प्रभावित हो रही है। सभी कर्मियों को समान रूप से ड्यूटी दी जा रही है। संवाद