फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways bus went to elections, passengers were helpless for the journey

हाथरस : चुनाव में गईं रोडवेज बस, सफर के लिए यात्री हुए बेबस

Fri, 02 Dec 2022 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways bus went to elections, passengers were helpless for the journey
हाथरस : सहालग के चलते रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव और दिल्ली एमसीडी के चुनाव में हाथरस डिपो की 11 बसें चली गई हैं। इस कारण यात्रियों को समय से बसें नहीं मिल पा रही हैं। इसकी वजह से यात्री फिर परेशान रहे हैं।
एक तरफ रोडवेज यात्रियों को सुगम सफर की बात कहता है। वहीं दूसरी ओर हकीकत कुछ और ही है। डिपो में 77 बसें हैं, जिसमें 12 बसें सामान के अभाव में वर्कशॉप में खड़ी हुई हैं। चार बसें बीते दिनों दिल्ली के एमसीडी चुनाव में चली गई। सात बसें उपचुनाव में मैनपुरी चली गई हैं। इस कारण 11 बसें कम हो गई हैं।
विज्ञापन

बाकी बसें शेड्यूल के तहत लंबे मार्गों पर चल रही हैं। इस कारण लोकल मार्गों पर बसों की कमी हो गई है। बसों की कमी के चलते आगरा अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। काफी यात्रियों द्वारा अन्य वाहनों का सहरा लेना पड़ रहा है। पर्याप्त बसें न होने के कारण यात्री रोडवेज प्रशासन को कोसते हुए नजर आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की वेदना
अलीगढ़ जाने के लिए काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। बस न मिलने के कारण खासी परेशानी हो रही है। सहालग को देखते हुए रोडवेज ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
-कन्हैया यात्री
आगरा जाने के लिए काफी देर से बस का इंतजार कर रहे हैं। बस न मिलने के कारण अन्य वाहनों से जा रहे हैं। जो बस आ रही हैं, वह यात्रियों से भरकर आ रही हैं। रोडवेज के इंतजाम फेल हैं। बसों का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। -बनवारी, यात्री
बस स्टैंड पर काफी देरी से बसें आ रही हैं। बसें यात्रियों से खचाखच भरकर आ रही हैं। बस में सवार होने के लिए मारामारी मच रही। अन्य वाहन से गंतव्य की दूरी तय कर रहे हैं। बसें पर्याप्त न होने के कारण परेशानी हो रही है।

-महेश यात्री
काफी देर से बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे हैं। आगरा जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। काफी देर में एक-दो बस आ रही हैं। उन बसों में सवार होने के लिए मारामारी मच रही है। अधिकारियों को कोई फिक्र नहीं है।
-अवधेश यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed