फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways bus stand to be constructed on one acre land in Sikandararau

हाथरस: सिकंदराराऊ में एक एकड़ जमीन पर होगा रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण

Sun, 01 Dec 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Roadways bus stand to be constructed on one acre land in Sikandararau
सिकंदराराऊ में एक एकड़ जमीन पर बनेगा रोडवेज बस स्टैंड
विज्ञापन

रोडवेज मुख्यालय से मांगी गई जमीन उपलब्धता के बारे में जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सिकंदराराऊ में एक एकड़ भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड का जल्द निर्माण होगा। परिवहन निगम के मुख्यालय से बस स्टैंड के लिए जमीन की उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है। विधायक सिकंदराराऊ की पहल पर निगम के अफसर कागजी प्रक्रिया पूरी करने मेें जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिला बनने के बाद तहसील सिकंदराराऊ में आज तक रोडवेज बस स्टैंड नहीं बना है। इस कारण बसें सिकंदराराऊ के मुख्य चौराहा से यात्रियों को बिठाती और उतारती हैं। वर्ष 2015 से रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग चल रही है, लेकिन अभी तक लोगों को बस स्टैंड निर्माण की उम्मीद से निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

अब सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना बस स्टैंड निर्माण के लिए पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। बीते दिनों मुख्यालय पर हुई बैठक में विधायक ने बस स्टैंड निर्माण का मुद्दा परिवहन मंत्री के समक्ष उठाया था। रोडवेज ने प्रशासन से जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भी सौंप दिया है। अब रोडवेज के मुख्यालय से बस स्टैंड के लिए भूमि की उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस डिपो के अधिकारियों ने एक एकड़ भूमि में बस स्टैंड निर्माण का खाका तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। हरी झंडी मिलने के साथ बस स्टैंड निर्माण का रास्ता साफ होगा। इस मामले में रोडवेज की एआरएमम शशी रानी का कहना है कि बसस्टैंड निर्माण की मांग काफी पुरानी है। अब मुख्यालय से भूमि की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed