फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Roadways bus collided with DCM due to brake failure

Hathras Accident: ब्रेक फेल होने से डीसीएम से टकराई रोडवेज बस, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Fri, 25 Nov 2022 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 25 Nov 2022 04:30 AM IST
सार

यात्रियों के अनुसार बुधवार की रात्रि को कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से दिल्ली के लिए सवारियां भरकर रवाना हुई थी। जैसे ही बस मंडी समिति के निकट पहुंची तो इस दौरान बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस कारण बस अनियंत्रित होकर डीसीएम में घुस गई।

विज्ञापन
Hathras: Roadways bus collided with DCM due to brake failure
हाथरस : ब्रेक फेल होने के बाद डीसीएम से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई बस। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा रोड स्थित मंडी समिति के समीप बुधवार की रात्रि में कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। तेज गति से चल रही बस अनियंत्रित होकर एक मेटाडोर से टकरा गई। बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ देर के लिए एटा-दिल्ली मार्ग बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। इसके बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका।

विज्ञापन


यात्रियों के अनुसार बुधवार की रात्रि को कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से दिल्ली के लिए सवारियां भरकर रवाना हुई थी। जैसे ही बस मंडी समिति के निकट पहुंची तो इस दौरान बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस कारण बस अनियंत्रित होकर डीसीएम में घुस गई।
विज्ञापन


टक्कर से बस में सोये यात्री आगे की सीटों से जा टकराए। टकराने से बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। हादसे में कुछ यात्री जख्मी हो गए। इन्हें सीएचसी से मरहम पट्टी कर छोड़ दिया गया। सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed