फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras Road Accident update

Hathras Road Accident: होली पर खून से रंगीं सड़कें, हादसों में सात ने गंवाई जान

Tue, 26 Mar 2024 11:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:22 PM IST
सार

होली पर हाथरस जनपद में दुर्घटनाओं से सड़कें लाल हो गईं। अलग-अलग हुए हादसों में सात लोगों ने जान गवाईं। 

विज्ञापन
Hathras Road Accident update
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ के अभिषेक की अलीगढ़ में मौत

विज्ञापन

सिकंदराराऊ के अभिषेक 24 मार्च को होली पर परिवार संग ससुराल नौगंवा गया था। अगले दिन नरौरा जाते समय छर्रा रोड में हुई दुर्घटना में अभिषेक, पत्नी ममता, बेटी ओजस्वी यादव उर्फ रेनू, मधू व बेटा कान्हा घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां रेनू को मृत घोषित कर दिया गया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के हाथरस-सिकंदराराऊ रोड स्थित नहर के निकट 25 मार्च की शाम दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। कासगंज के  मोहल्ला होलिका निवासी देवेश (30) व प्रदीप शाम को बाइक से हाथरस आ रहे थे। नहर के निकट उनकी बाइक हाथरस से जा रहे गांव मानमहौ निवासी पवन (22) और मानवीर की बाइक से भिड़ गई। दुर्घटना में देवेश व पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप व मानवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव नगला भुस के निकट दोपहर को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर लाल डिग्गी निवासी युवक रोहित की मौत हो गई। उसका साथी हादसे में घायल हो गया। रोहित कोतवाली सदर क्षेत्र के लाल डिग्गी का निवासी था और सोमवार दोपहर को शहर के ही चामड़ गेट निवासी दोस्त मनीष के साथ बाइक से आगरा जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो की जान गईं

होली पर पर हुई दो दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। सुशील निवासी गांव वाजीदपुर 24 मार्च की शाम को बाइक से  पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। अंधेरे में उनकी बाइक रास्ते में कटे पेड़ से जा टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके साले मुकेश ने  निवासी ग्राम कछला थाना उझियानी बदायूं ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, गांव नगला जलाल के सामने कार की टक्कर से योगेश निवासी हबीपुर की मृत्यु हो गई। वह रविवार शाम सामान लेने बाइक से सिकंदराराऊ जा रहे थे।  

कार व लोडर भिड़े, गमी में शामिल होने जा रहे 11 लोग  घायल
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास के इगलास चौराहा पर 26 मार्च की दोपहर को एक ईको गाड़ी और लोडर मैजिक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में लोडर मैजिक सवार 11 लोग घायल हो गए। घायल लोग गांव गढ़ी जैनी के रहने वाले थे। 26 मार्च को बच्चू सिंह की पुत्री के ससुर की मौत हो गई थी। लोडर में सवार लोग टाटा मैजिक लोडर में सवार होकर गमी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में दुर्घटना में राजेश, लोकेश, महेश, रमेश, वंदना, पूरन सिंह, शारदा देवी, गुड्डी, गोपाल आदि घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस व ई-रिक्शा से बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। राजेश की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed