{"_id":"6106e9c88ebc3e83ec494e0f","slug":"hathras-revision-of-voter-list-brainstorming-on-preparations-for-cycle-journey-hathras-news-ali2696206110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतदाता सूची के पुनरीक्षण, साइकिल यात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतदाता सूची के पुनरीक्षण, साइकिल यात्रा की तैयारियों पर हुआ मंथन
विज्ञापन
हाथरस : सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह व अन्य। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव एमएलसी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वोट बढ़ाने एवं पांच अगस्त को साइकिल यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई।
सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव ने कहा हम सभी कि अखिलेश यादव के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में वोट भी बढ़ाएंगे। बूथ भी जिताएंगे के नारे के तहत अगस्त में तीनों विधानसभाओं के बूथ अध्यक्ष वोट बढ़ाएं। जिससे विधानसभा के चुनावों में अपना अपना बूथ जिता सकें। उन्होंने कहा कि जब हमारा बूथ अध्यक्ष अपना बूथ जिताएगा। तभी प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। पांच अगस्त को तहसील स्तरीय साइकिल यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराएं।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष सुनील यादव, ठाकुर डंबर सिंह, मोहर सिंह, दिनेश लोधी, विपिन यादव, महेंद्र सिंह सोलंकी, रामनारायण काके, ताजेंद्र निम, विश्वंभर सिंह एड, भगत सिंह, गंगा सिंह सेंगर, हेमंत गौड़, अवधेश बाबा, अकील अहमद क़ुरैशी, विवेक यादव, रोहिताश यादव, गोलू प्रधान, शाहिद सिद्दीकी, जफरुद्दीन, मजीबुर्रहमान, हरवीर सिंह तोमर आदि थे।