{"_id":"6245f7d99db5f813c313a074","slug":"hathras-revenue-inspector-accused-of-indecency-with-accountants-sasni-news-ali2882496182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राजस्व निरीक्षक पर लेखपालों से अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राजस्व निरीक्षक पर लेखपालों से अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह के नेतृत्व में लेखपाल रामनिवास सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लेखपाल सचिन पुंढीर के खिलाफ की गई भेदभावपूर्ण और एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध किया गया।
इस प्रकरण को लेकर उप जिलाधिकारी एवं जिलाधिकारी से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह के निंदा की गई और लेखपालों से कार्यों में उनसे सहयोग न करने की अपील की गई।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसीलदार ने लेखपाल सचिन पुंढीर के खिलाफ भेदभावपूर्ण तरीके से बिना सुने निलंबन की कार्रवाई की है, जिससे लेखपाल संघ नाराज है।
बैठक में कई घंटे की माथापच्ची के बाद डीएम एवं एसडीएम से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। आरोप है कि राजस्व निरीक्षक सत्यवीर सिंह का व्यवहार लेखपालों के प्रति निंदनीय है।
विज्ञापन
बैठक में अरविंद सेंगर, गौरव चौधरी, तेजवीर सिंह, मुन्ने खां, बृजेश कुमार, नरेंद्र कुमार, मोहसिन खां, विजय शर्मा, भारती शर्मा, विवेक वार्ष्णेय, धर्मवीर सिंह, बृजेश शर्मा, हरेश शर्मा, मदनमोहन शर्मा, मोहित शर्मा, अमन कुमार, सचिन शर्मा, अरविंद कुमार, रामजीलाल, जगन्नाथ प्रसाद, शिवकुमार गौतम, राजकुमार, धर्मेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।