फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras News Residents of Gijrauli village troubled by waterlogging

Hathras: जलभराव से परेशान गिजरौली के लोग; जलनिकासी के नहीं इंतजाम, संक्रामक रोग फैलने का खतरा

Sun, 28 Aug 2022 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 12:21 AM IST
सार

गिजरौली के कई रास्तों पर पानी भरा है। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सफाई के लिए भी लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Hathras News Residents of Gijrauli village troubled by waterlogging
हाथरस : गांव गिजरौली में रास्ते में जलभराव। संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर से सटे गिजरौली के लोगों को जलभराव से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। इस गांव को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए तीन साल हो गए, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पेयजल आपूर्ति, ड्रेनेज सिस्टम भी ध्वस्त है। लोगों को आशंका है कि यदि जलभराव दूर न हुआ तो संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सीमा विस्तार में नगर पालिका क्षेत्र से जुड़ीं 11 ग्राम पंचायतों में गिजरौली भी शामिल है। नगर पालिका में शामिल होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि इन इलाकों विकास का पहिया घूमेगा, लेकिन अभी तक प्रकाश व्यवस्था के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है। यहां खेल मैदान धीरे-धीरे जलमग्न होता जा रहा है।
विज्ञापन


कई रास्तों पर पानी भरा है। पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। सफाई के लिए भी लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस कारण लोगों को खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब तीन साल पहले गांव पालिका में शामिल हो गया, लेकिन अभी तक विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है ।इस कारण बिन बरसात के जलभराव हो रहा है। पहले गांव प्रधानी में आता था, तब तो भी काम हो जाते थे। -पदम सिंह, ग्रामीण

यहां समस्याओं के निदान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र शामिल होने के बाद अभी तक विकास का खाका नहीं खींचा गया है। इस कारण भी विकास का पहिया नहीं घूम पा रहा है। समस्याएं जस की तस हैं। लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। -रामहरी, ग्रामीण

इलाके में सफाई व पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। विकास के नाम पर ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। इस कारण तीन साल बाद अभी तक मूलभूत सुविधाओं नही हो पाई है। गंदे पानी की निकासी नहीं हुई तो संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं। -कुलदीप पचौरी, ग्रामीण

शहर में शामिल होने के बाद भी अभी बिजली सिस्टम में आज तक सुधार नही हुआ है। विकास कार्य न होने के कारण काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद नगर पालिका के अधिकारी इन समस्याओं को दूर कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। -सतेंद्र सिंह, ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed