फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Requested Chief Minister to arrest the killers of sisters

हाथरस : बहने के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Requested Chief Minister to arrest the killers of sisters
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला मैया में 10 मई को संदिग्ध हालात में हुई विवाहिता की मौत के मामले में अब उसके चचेरे भाई आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी शेर सिंह ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीएम और एसपी के साथ प्रभारी निरीक्षक को पत्र लिखा है। शेर सिंह ने अपनी चचेरी बहन के हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।
उल्लेखनीय है इस गांव में 10 मई को दोपहर को विवाहिता भावना का शव उसके ही मकान के बरामदे में पड़ा मिला था। ससुरालीजन मौके से भाग गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शेर सिंह की तहरीर पर भावना के सुसर, सास, पति, दोनों ननद एवं पति के मौसा के खिलाफ कोतवाली सहपऊ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दीं। 22 दिन बीतने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लिहाजा विवाहिता के चचेरे भाई ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीएम और आला अधिकारियों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर सिंह का आरोप है कि पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में टालमटोल कर रही है। उन्होंने कोतवाली में तैनात दो उपनिरीक्षकों पर भी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जाने वाली गाड़ियों का खर्चा लेने का आरोप लगाया है।

- आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। वह शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। यदि गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो न्यायालय में याचिका दायर कर उनके खिलाफ कुर्की आदि के लिए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर जो आरोप लगाया गया है, वह पूर्णत: निराधार है। पुलिस ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा रही है।
-ब्रह्म सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed