फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report filed against 12 for selling barren land in plots

हाथरस : बंजर भूमि को प्लॉटों में बेचने पर 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Aug 2021 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Report filed against 12 for selling barren land in plots
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम रूहेरी स्थित ग्रामसभा की बंजर भूमि को प्लॉटिंग में बिक्री करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय लेखपाल की जांच आख्या के आधार पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में लेखक, गवाहों एवं खरीदारों सहित 12 लोगों को नामजद किया गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राम रूहेरी स्थित भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्रामसभा की बंजर भूमि में दर्ज है। इसका बैनामा देवकीनंदन पुत्र मटरूमल निवासी रूहेरी ने आवासीय प्लॉटों के रूप में जितेंद्र पुत्र महावीर, राजेंद्र, महेंद्र एवं संजय पुत्रगण विपतीराम, मार्गश्री देवी पत्नी हरपाल सिंह, भगवान देवी पत्नी विपतीराम, कुसुमा देवी पत्नी तेजवीर सिंह और श्रीमती रूपेश पत्नी हरेंद्र सिंह, अंगूरी देवी पत्नी रामजी लाल को अलग-अलग तारीखों में बिक्री कर दिया है। इसे अधिवक्ता महेंद्रपाल कुशवाहा द्वारा लिखकर पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

गवाह के रूप में जितेंद्र और हेम सिंह का नाम शामिल है। इसकी शिकायत गांव के राजेंद्र पुत्र विपतीराम ने तहसील प्रशासन से की थी। इसके आधार पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच कर आख्या एसडीएम को दे दी। इसके आधार पर अपर जिलाधिकारी ने संस्तुति कर आख्या पुलिस क्षेत्राधिकारी को भेजी थी। क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट के निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें लेखक, गवाह एवं खरीदारों को नामजद किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed