{"_id":"62910f0733d3e672044ef801","slug":"hathras-repair-work-on-the-line-on-the-second-day-electricity-stalled-for-five-hours-hathras-news-ali2925521167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लाइन पर दूसरे दिन भी हुआ मरम्मत कार्य, पांच घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लाइन पर दूसरे दिन भी हुआ मरम्मत कार्य, पांच घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
33 केवी ओढ़पुरा विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले टाउन टू व ऊर्जा फीडर की 11 केवीए की लाइन पर शुक्रवार को मरम्मत का काम चला। इस कारण सुबह से शाम तक करीब चार हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। शाम को बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि इन-दिनों तापमान कम होने के साथ बिजली विभाग लाइनों की मरम्मत में जुट गया है। साथ ही ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जा रही है, जिससे लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके। इस क्रम में बृहस्पतिवार को ओढ़पुरा विद्युत सबस्टेशन से निकलने वाले टाउन टू और ऊर्जा फीडर से जुड़े इगलास रोड, नगला कुंवरजी, संगीला, बाद अठवरिया, टुकसान, जोगिया सहित कई गांवों में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बाधित रही।
बिजली गुल होने के कारण घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। बिना बिजली के लोगों के रोजमर्रा के काम बाधित हुए। दोपहर को तीन बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोग तेजी से कार्यों को निपटाने में जुट गए। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) विशाल निषाद का कहना है कि लाइन पर मरम्मत के काम के चलते कई गांवों में कुछ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही है। शाम को आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। आज दोपहर से बिजली बंद है। बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हुआ है। विभाग को आपूर्ति सुचारु करने पर ध्यान देना चाहिए।
-गोपी पंडित
बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग को बेहतर आपूर्ति देने पर ध्यान देना चाहिए। गर्मी में बिजली न मिलने के कारण पूरी दिनचर्या प्रभावित होती है।
- कोमल गौतम
एक तरफ सरकार बेहतर बिजली देने की बात कह रही है तो दूसरी ओर जिले की बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। आए दिन कई कई घंटे बिजली गुल हो रही है।
- किशन कुशवाहा
लाइनें जर्जर हालत में हैं। इस कारण आए-दिन फॉल्ट होते हैं। कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-राधे सिंह