फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Repair work done on railway track, passenger train did not come

हाथरस : रेलवे ट्रैक पर हुआ मरम्मत का काम, नहीं आई पैसेंजर ट्रेन

Wed, 10 Nov 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Repair work done on railway track, passenger train did not come
हाथरस : ओढ़पुरा रेलवे फाटक पर होता काम और रेलवे ट्रैक को पार करते राहगीर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर बुधवार को ओढ़पुरा बिजलीघर के निकट मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण बुधवार की सुबह सवा छह बजे मथुरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। दोपहर को भी दूसरे रूट की पैसेंजर ट्रेन नहीं आई। ट्रेन का संचालन न होने से यात्री परेशान रहे और अन्य वाहनों के जरिये मथुरा व कासगंज की दूरी तय की।
उल्लेखनीय है कि सर्दियों में ट्रैक फैक्चर की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मथुरा-कासगंज ट्रैक पर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। बुधवार की सुबह ओढ़पुरा बिजलीघर के निकट बनी क्रॉसिंग पर मरम्मत का कार्य किया गया। इस कारण मथुरा-कासगंज ट्रैक पर चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं हुआ। सुबह मथुरा जाने वाले यात्री अन्य वाहनों के जरिये रवाना हुए। दोपहर को कासगंज जाने वाले यात्रियों ने जैसे-तैसे गंतव्य की दूरी तय की। जिन यात्रियों को ट्रेन के संचालन न होने की जानकारी नहीं थी, वह स्टेशन पर भी पहुंचे और ट्रेन का इंतजार करते हुए नजर आए। बाद में गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन

आज भी होगा हतीसा के निकट मरम्मत का काम
हाथरस। रेलवे प्रशासन द्वारा समपार संख्या 313 हतीसा पर मशीन द्वारा 11 नवंबर को सुबह आठ बजे से 12 नवंबर को शाम पांच बजे तक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा। यह जानकारी सेक्शन इंजीनियर हाथरस सिटी धर्मेंद्र कुमार ने दी है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed