फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Removed teacher accused of assaulting children

हाथरस : बच्चों से मारपीट करने की आरोपी शिक्षिका को हटाया

Fri, 17 Sep 2021 06:50 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Removed teacher accused of assaulting children
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सासनी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हर्दपुर में बुधवार की दोपहर को स्कूल समय में शिक्षिका ने कुछ बच्चों की पिटाई कर दी। अभिभावक शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। अब ग्राम प्रधान की शिकायत पर बीएसए ने आरोपी शिक्षिका की संबद्धता खत्म कर उन्हें मूल विद्यालय सासनी भेज दिया है।
विकास खंड सासनी के गांव हर्दपुर की ग्राम प्रधान प्रमोद देवी बृहस्पतिवार को कई अभिभावकों के साथ बीएसए दफ्तर पहुंचीं। वहां उन्होंने शिक्षिका मंजूलता पर बच्चों के साथ मारपीट किए जाने और अभिभावकों द्वारा शिकायत करने पर उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

शिक्षिका पर लंबे समय तक विद्यालय समय में फोन पर बात करने का भी आरोप लगाया गया। बीएसए ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शिकायत पर आरोपित शिक्षिका का संबद्धीकरण खत्म करते हुए उन्हें मूल संविलियन विद्यालय सासनी देहात में उपस्थित होकर कार्य किए जाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व अभिभावकों की तरफ से एक शिक्षिका द्वारा बच्चों से मारपीट करने और गलत व्यवहार करने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को विद्यालय से हटाकर उनके मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed