फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Remembering Baba Saheb on Parinirvana Day

हाथरस : बाबा साहब को परिनिर्वाण दिवस पर याद किया

Tue, 07 Dec 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Remembering Baba Saheb on Parinirvana Day
आंबेडकर के छविचित्र पर माल्यार्पण करते सपाई। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को कई जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों के अलावा राजनीतिक संगठनों के लोगों ने भी गोष्ठी का आयोजन किया। बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में बाबा साहब के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि जीवन भर बाबा साहब ने शोषित वंचित समाज के हित के लिए कार्य किया। अधिकारों को दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, रूपेश उपाध्याय, मोहित बघेल, विवेक वार्ष्णेय, रामवीर सिंह भैयाजी, भगवान सिंह भारती, प्रवीन सिंह, राजू राज, बबलू हंसमुख आदि थे।
विज्ञापन

द्वारिका फार्म हाउस पर रामवीर सिंह भैयाजी के नेतृत्व में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उदय सिंह गौतम, अनिल गौतम, अमन पाराशर, महेश, राकेश कुमार विमल, चोब सिंह आदि थे। बाबूलाल शैक्षिक संस्थान इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मूलचंद्र निम ने शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ताजेंद्र निम, अतर सिंह, देवेंद्र सिंह, अविनेश कुमार, आरती सागर, शालिनी सिंह, जीतेंद्र चौधरी, यशोदा देवी, इरफान अली, ईश्वर प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के नेतृत्व में परिनिर्वाण दिवस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन विनोद विहार कॉलोनी स्थित उमाशंकर भारती के आवास पर किया गया। अध्यक्षता आजाद पार्टी के जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने संचालन जयप्रकाश सिंह उर्फ रिंकू चौधरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चौ महेंद्र सिंह रहे। उन्होंने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर अजय कुमार सागर, लखप सिंह, देवी सिंह रोहिल्ला, कोमल सिंह, देवदत्त दयाल, धर्मप्रकाश, अतुलकांत भारती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह, आमना बेगम, सुधा सिंह, डॉ. केके लामा, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया, आनंद, आर्यन, उम्मीद हसन, रवि प्रकाश, पंकज, संतोष कुमार, प्रशांत, सचिन गौतम, भंवर सिंह, तिलक सिंह निगम, अर्जुन कुमार, विकास कुमार, अजय भारती आदि थे।
लाला का नगला आंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर सौबी कुरैशी, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर, डॉ. सतीश चंद्र, इंद्रजीत जाटव, अनीश, विकास, कमल खान आदि थे। राधारानी राही के नेतृत्व में विभवनगर में परिनिर्वाण दिवस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

इस मौके पर शांति देवी, पिंकी, मंजू, नीतू सिंह, आबिद अली, शाकिर, विजय कुमार आदि थे। शहर के जीपीएस इंटर नेशनल स्कूल में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन शर्मा, शिल्पी शर्मा, अशोक कुमार आदि थे।

भाजपा कार्यालय पर बाबा साहव का परिनिर्वाण दिवस मनाते सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधाय

भाजपा कार्यालय पर बाबा साहव का परिनिर्वाण दिवस मनाते सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधाय- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed