{"_id":"62c08aab611daf02c7153569","slug":"hathras-registration-of-two-and-a-half-thousand-commercial-vehicles-will-be-suspended-hathras-news-ali295211936","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ढाई हजार व्यावसायिक वाहनों के पंजीयन होंगे निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ढाई हजार व्यावसायिक वाहनों के पंजीयन होंगे निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले की सड़कों पर दौड़ रहे ढाई हजार व्यावसायिक वाहन एआरटीओ के रडार पर है। कई बार कहने व नोटिस भेजने के बाद भी इन वाहनों ने अभी तक फिटनेस नहीं कराई है। अब कार्यालय स्तर से इनके पंजीयन को निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि निलंबन अवधि के तीन माह के भीतर भी फिटनेस नहीं कराई तो पंजीयन को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में वर्तमान में ढाई लाख से अधिक वाहन डगर तय कर रहे हैं। इनमें दस हजार के करीब व्यावसायिक वाहन है। आरआई संतोष कुमार का कहना है कि जिले के करीब ढाई हजार व्यवसायिक वाहनों ने फिटनेस नहीं कराई है। इन वाहनों के पंजीयन का निलंबन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी फिटनेस नहीं कराई तो फिर निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद