फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Recruitment process at Anganwadi centers got green signal from the government

हाथरस : आंगनबाड़ी केंद्रों पर भर्ती प्रक्रिया को शासन से मिली हरी झंडी

Wed, 04 Aug 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Recruitment process at Anganwadi centers got green signal from the government
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से अटकी आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। यहां सहायिकाओं की मेरिट लिस्ट ऑनलाइन न बन पाने के कारण यह भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी। अब ऑनलाइन मेरिट लिस्ट बनाए जाने का काम बुधवार से शुरू हो जाएगा। 10 अगस्त तक विभिन्न पदों पर वरीयता सूची जारी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश पर जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें के 149, मिनी कार्यकर्ता के 126 और सहायिका के 267 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया की गई। इसके सापेक्ष विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3322, मिनी कार्यकर्ता के 1161, सहायिका के 980 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। सहायिका के पदों पर पांचवीं व आठवीं पास शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर नंबरों की मेरिट सूची ऑनलाइन तैयार नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

इस कारण सहायिका के पदों की मेरिट नहीं बन पा रही थी। विभाग की ओर से आ रही समस्याओं को लेकर एक पत्र शासन को लिखा गया। शासन स्तर से अब सहायिका के पदों पर ऑनलाइन मेरिट सूची बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चार अगस्त से सहायिका के पदों पर मेरिट लिस्ट बनाए जाने की कार्रवाई शुरू होगी। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि 10 अगस्त तक आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न पदों पर मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed